किचन गैजेट्स की दुनिया में अब एक नई डिवाइस की एंट्री हुई है जो सीधे आपकी सेहत से जुड़ी हुई है. SOFTEL ने अपनी कॉम्पैक्ट और पावरफुल घरेलू आटा चक्की को लॉन्च कर दिया है, जो मात्र 1 यूनिट बिजली के इस्तेमाल से 10 किलो तक प्रति घंटे तक की पिसाई कर सकती है. अगर आप भी ताजी रोटी और शुद्ध मसालों के शौकीन हैं, तो यह मशीन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है.आज के दौर में शुद्धता की तलाश बड़ी चुनौती बन गई है. मार्केट में मिलने वाले आटे में अक्सर मिलावट की खबरें सामने आती रहती है. ऐसे में हर कोई शुद्धता के साथ तैयार होने वाले आटे की तलाश में रहते हैं. लोगों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए होम-अप्लायंस सेक्टर की कंपनी SOFTEL ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपनी नई घर घंटी के जरिए 35 साल पुराने एक्सपीरियंस और मॉडर्न तकनीक को एक साथ पेश किया है. यह छोटी सी दिखने वाली मशीन न सिफ बिजली बचाती है, बल्कि पत्थरों की पिसाई वाली पुरानी तकनीक से अनाज के पोषण को भी बनाए रखती है. आज के पैकेट बंद आटे वाले दौर में ताजे पिसे अनाज की खुशबू और पौष्टिकता भी कमी होने लगी है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए SOFTEL अब पुरानी पिसाई की तकनीक को आधुनिक तकनीक के साथ आपके किचन प्लेटफॉर्म तक ले आया है. SOFTEL के इस मशीन की सबसे खास बात है इसकी स्टोन ग्राइंडिंग यानी पत्थर की पिसाई तकनीक. आमतौर पर बड़ी मशीनों में पिसाई के दौरान अनाज गर्म हो जाता है, जिससे उसके ज्यादातर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, लेकिन SOFTEL की यह टेक्नोलॉजी अनाज के प्राकृतिक स्वाद, बनावट और पोषण को बरकरार रखती है.
यह मशीन शुद्धता को पसंद करने वाले लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है. इस मशीन के खास फीचर्स ये हैं-
यह मशीन 7.5 से 10 किलोग्राम प्रति घंटा अनाज पीस सकती
बिजली के खर्च मामले में यह मशीन बहुत ही किफायती है, जो प्रति घंटे मात्र 1 यूनिट बिजली का इस्तेमाल करती है. इस तरह 8 रुपये में घर पर ही 10 किलो तक का आटा तैयार हो सकता है.
कहीं कहीं बिजली यूनिट की दर 8, 9,10,11 अलग-अलग शहर के हिसाब से अलग होती है.
यह न सिर्फ गेहूं, बल्कि बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाज और खड़े मसालों को भी आसानी से पीस सकती है.
मिलते हैं तीन अलग-अलग मॉडल्स
खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया है-
फुली ऑटोमैटिक
यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बिना किसी मेहनत के बस एक बटन दबाकर काम करना चाहते हैं.
इसमें आपको कंट्रोल और ऑटोमेशन को संभालना होगा.
मैनुअल
उन यूजर्स के लिए है जो अपनी पिसाई पर पूरा कंट्रोल रखना चाहते हैं.





