छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

 

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आज दिनांक 20.04.2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती एवं जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान 31.03.2026 की स्थिति में लंबित अपराधों एवं चालान योग्य प्रकरणों की थाना-वार गहन एवं विश्लेषणात्मक समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि गंभीर प्रकरणों में शीघ्र चालान प्रस्तुत कर विवेचना को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

लंबित मर्ग प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक मामले में सूक्ष्म जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

धारा 173(8) एवं 193(9) बीएनएसएस के अंतर्गत लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष टीम गठित कर निरंतर दबिश देने तथा हर हाल में गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिले में सख्त, सक्रिय एवं परिणामोन्मुख पुलिसिंग लागू की जाए। सभी थाना क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन गश्त, फ्लैग मार्च एवं पब्लिक विजिबल पुलिसिंग को बढ़ाते हुए आमजन में सुरक्षा का विश्वास एवं अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया जाए।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए अवैध शराब, सूखा नशा, जुआ-सट्टा, आईपीएल सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगातार, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ऐसे मामलों में संलिप्त तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

एफएसएल, क्यूडी एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों से संबंधित लंबित रिपोर्टों को प्राथमिकता से प्राप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिससे प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सके।

दिनांक 01.03.2026 से 31.03.2026 के मध्य दर्ज मुल्जिम मुलाहिजा (MLC) प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक चिकित्सीय एवं विधिक प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

खातमा एवं खारिजी प्रकरणों में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं तथ्यात्मकता बनाए रखने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक निर्णय विधिसम्मत एवं न्यायसंगत हो।

बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक (AJPU) अंजू कुमारी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला अखिलेश कौशिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई, प्रभावी कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत अभियान चलाया जाता रहेगा तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button