भिलाई। दुर्ग जिले में यातायात विभाग की सख्त चेकिंग का असर देखा जा रहा है। शहर की सड़कों पर 80% दोपहिया चालक हेलमेट उपयोग करते दिख रहे हैं। 7 प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग चल रहा है। इस वर्ष पहले तीन माह में 20,930 वाहन चालकों पर बिना हेलमेट चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सघन वाहन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू सहित जिले के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौक-चौराहों पर नियमित जांच की जा रही है।
अभियान के परिणामस्वरूप आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई है तथा लगभग 80% दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करते पाए जा रहे हैं, जो पूर्व की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
विगत दो माह से यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस के संयुक्त बल द्वारा जिले के 07 प्रमुख चौक-चौराहों – रेल चौक, डीपीएस चौक, मुर्गा चौक, सुभाष चौक, श्रीराम चौक, जुनवानी चौक एवं राजेन्द्र प्रसाद चौक पर प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक चालानी कार्यवाही की जा रही है।
The post हेलमेट को लेकर यातायात विभाग सख्त : इस तीन माह में 20 हजार से लोगों का कटा चालान appeared first on ShreeKanchanpath.


