Blog

सुकमा में एनकाउंटर : पोलमपल्ली के जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली कमांडर को मार गिराया है। जिले के पोलमपल्ली जंगल में रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ चल रही है। जहां दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों की ओर से हुई गोलीबारी में 5 लाख का ईनामी नक्सली को ढेर किया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। मारा गया नक्सली प्लाटून नं-31 सेक्शन कमांडर PPCM मूचाकी कैलाश है। वह पूलनपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा का रहने वाला था। आम नागरिकों की हत्या, हमले और IED ब्लास्ट की साजिश में वांटेड था। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि, जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर DRG टीम ने आज सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई है। सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव और हथियार बरामद हुआ है।

The post सुकमा में एनकाउंटर : पोलमपल्ली के जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button