भिलाई। रायपुर रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का नियमितीकरण कर इसे अब 18641/18642 हटिया–दुर्ग–हटिया एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है।

नियमितीकरण होने के बाद यह गाड़ी नए नंबर 18641 हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 02 अप्रैल 2026 से तथा 18642 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 03 अप्रैल 2026 से चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा एवं रायपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस गाड़ी में 05 सामान्य, 01 एसएलआरडी , 01 एसी-3, 01 एसी-2, 06 शयनयान तथा जनरेटर कार सहित कुल 15 एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, हटिया से दुर्ग के लिये प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को रात्रि 20 बजे रवाना होकर, ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों, राऊरकेला 22.32 बजे, दूसरे दिन झारसुगुड़ा 00.10 बजे, रायगढ़ 01.25 बजे, चांपा 02.30 बजे, बिलासपुर 03.50 बजे, भाटापारा 04.38 बजे, रायपुर 05.35 बजे होकर सुबह 06.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया, द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस, दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 19.35 बजे रवाना होकर, ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों, रायपुर 20.15 बजे, भाटापारा 21.11 बजे, बिलासपुर 22.25 बजे, चांपा 23.24 बजे, दूसरे दिन रायगढ़ 00.27 बजे, झारसुगुड़ा 02.43 बजे, राऊरकेला 04.05 बजे होते हुये सुबह 07.15 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।
The post दुर्ग से हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन हुई रेगुलर, सप्ताह में दो दिन चलेगी appeared first on ShreeKanchanpath.



