*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया कारागार निरीक्षण*
कवर्धा, मार्च 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सालसा के निर्देशानुसार गठित ‘‘बोर्ड ऑफ विजिटर्स‘‘ तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित ‘‘एम्पावर्ड समिति‘‘ द्वारा कबीरधाम में कारागार निरीक्षण 23 मार्च को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमन तिग्गा, अतिरिक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, लोक निर्माण विभाग से श्री एलआर छतरे एवं जेल मैनुअल 2016 के तहत गठित समिति के अन्य सदस्यगणों के साथ किया गया। इस दौरान जेल के बैरकों, जाति आधारित भेदभावपूर्ण प्रथायें, स्नानागार, जेल परिसर में स्वच्छता एवं बंदियों के भोजन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा पर अवलोकन कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण करते हुए बैरकों की क्षमता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं बैरकों में रखे जाने वाले बंदियों की संख्या, रसोई कक्ष की स्वच्छता, पीने के पानी तथा भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के लिए खेल एवं व्यायाम के साधन व प्रशिक्षण की जानकारी, जेल परिसर के बागवानी की स्वच्छता के संबंध में भ्रमण कर जानकारी ली गई। तत्संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा सहायक जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।





