देश दुनिया

सिंगल चार्ज पर 521Km दौड़ने वाली इस SUV मिल रहे शानदार बेनिफिट, कंपनी फ्री मेंटेनेंस पैकेज

BYD इंडिया ने मार्च 2026 के लिए अपनी पॉपुलर अट्टो 3 (Atto 3) इलेक्ट्रिक SUV पर बेनिफिट का एलान कर दिया है। कंपनी इस कार पर 40% डेप्रिसिएशन बेनिफिट, 2 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी और 2 साल तक का फ्री मेंटेनेंस पैकेज दे रहा है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये फायदे सिर्फ 31 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध हैं। अगर आप इस ऑफर के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी ऑथराइज़्ड डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि अट्टो 3 की एक्स-शोरूम कीमतें 24.99 लाख रुपए से शुरू होकर 33.99 लाख रुपए तक जाती हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
सिंगल चार्ज पर 521km की रेंज
BYD की Atto 3 इलेक्ट्रिक कार में 60.49kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है इस बैटरी पैक से ये कार 521km की रेंज देगी। कार में एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 201bhp मैक्सिमम पावर और 310 Nm टार्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कार 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 7.3 सेकेंड में पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि ये 50 मिनट में होगी 80% तक चार्ज हो जाएगी।12.8-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन
BYD Atto 3 में 5-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है। इसमें 12.8-इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट करता है। कार में 4-वे एडजस्टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर हीटेड सीट्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हिल डिसेंट कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, सिंथेटिक लेदर सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए हैं।360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग
सेफ्टी के लिए BYD Atto 3 में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक और स्पीड अलर्ट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, लेवल 2 ADAS सिस्टम, माउंटेड कंट्रोल के साथ फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को यूरो NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button