देश दुनिया

आंधी-तूफान-बारिश और ओले: बंगाल से बिहार तक 17 राज्यों में तबाही का अलर्ट, पढ़ें IMD की चेतावनी

उत्तर भारत में मौसम बदल गया है. मार्च की शुरूआत से गर्मी से परेशान लोग हल्की बारिश के कारण राहत महसूस कर रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पटना और कोलकाता तक बारिश हुई है. बारिश के कराण कई राज्यों में तापमान नीचे गया है. गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह दस्तक भी नहीं दे पाया था कि आसमान ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है. सुबह की तेज धूप अब दोपहर होते-होते घने बादलों में छिप जा रही है. हवाओं ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है. कई इलाकों में बारिश की पहली बूंदें जमीन से टकराकर मौसम का संकेत दे चुकी हैं. इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने नई चेतावनी जारी की है. देश के 17 राज्यों में आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है. हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.आसमान से गिरने वाली तेज बिजली, गरज-चमक और ओलावृष्टि चिंता का बड़ा कारण बन गई है. कई इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली सप्लाई बाधित होने और सड़कों पर जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. किसानों के लिए यह स्थिति और ज्यादा गंभीर है, क्योंकि खड़ी फसलें तेज हवाओं और ओलों से बर्बाद हो सकती हैं. यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, दिल्ली से लेकर हिमालयी राज्यों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है. अचानक आई इस तब्दीली ने आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन को भी अलर्ट पर ला दिया है. मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि अगले 48 से 72 घंटे बेहद अहम हैं, और जरा सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button