Blog

सक्ती में दिव्यांग टीचर की हत्या, धारदार हथियार से किया वार… शव जलाने की भी कोशिश

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार की रात अज्ञात हमलावर ने एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जलने का प्रयास किया। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्वे गांव की है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात अज्ञात हमलावर ने शिक्षक देवानंद भारद्वाज पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने मृतक के शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जलाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या संभवतः पैसों की लेनदेन के विवाद को लेकर की गई है, हालांकि मामले की स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस निर्मम हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है, वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

The post सक्ती में दिव्यांग टीचर की हत्या, धारदार हथियार से किया वार… शव जलाने की भी कोशिश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button