Blog

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलाया लाखों का नशीला सामान

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सोमवार को भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में लाखों का नशीला सामान जला दिया। दरअसल यह सारा नशीला सामान अलग अलग थानों में दर्ज नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरणों में जब्त किया गया था। नारकोटिक्स सेल, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार ड्रग्स डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में नशीले सामान को नष्ट किया गया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेशानुसार एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल समिति द्वारा सोमवार को दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में जब्त मादक पदार्थों का वैधानिक नष्टीकरण किया गया।

उक्त कार्यवाही के अंतर्गत कुल 58 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों का नष्टीकरण किया गया, जिसमें 612.515 किलोग्राम गांजा, 06.550 ग्राम ब्राउन शुगर, 78,333 नग टेबलेट, 23,200 नग कैप्सूल तथा 197 नग सिरप शामिल हैं। गांजा, ब्राउन शुगर, टेबलेट एवं कैप्सूल का नष्टीकरण भिलाई इस्पात संयंत्र में तथा सिरप का नष्टीकरण थाना नेवई क्षेत्र में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया गया।

उक्त कार्यवाही में ड्रग्स डिस्पोजल समिति के सदस्य, नोडल अधिकारी नष्टीकरण एवं भण्डारण, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, डीसीआरबी शाखा के अधिकारी व कर्मचारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई के सहायक राजस्व अधिकारी बसंत कुमार देवांगन की उपस्थिति में नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न कराई गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

The post दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : भिलाई स्टील प्लांट की भट्टी में जलाया लाखों का नशीला सामान appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button