रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट मिला है। सीएम विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों का डीएम 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए अब 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत हो गया है।
खास बात यह है कि कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर महीने से ही मिलेगा। आज कैबिनेट की बैठक में जाने से पहले सीएम साय ने कर्मचारियों के लिए यह बड़ी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के हित में दीपावली के पूर्व बड़ा निर्णय लेते हुए हमने उनके महंगाई भत्ता को 46 फीसद से बढ़ाकर 50 फीसद कर दिया है। हम सबको साथ लेकर सबका विकास करने की अपनी नीति पर अटल हैं। हमारे कर्मचारी परिवार को हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं।
कर्मचारियों में खुशी की लहर
प्रदेश सरकार के कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के समान डीए करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने दीपावली से पहले 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम साय द्वारा डीए बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
The post बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट, सरकार ने 4 फीसद बढ़ाया डीए appeared first on ShreeKanchanpath.