Blog

बीजापुर में पशु तस्कर दबोचे गए, 171 मवेशी बरामद… जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तेलंगाना

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 171 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में नौ तस्कारों  को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर जंगल के रास्ते मवेशियों को तेलंगाना राज्य ले जा रहे थे।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उल्लूर घाटी चिल्लामरका के जंगल मार्ग से गाय, बैल और बछड़े ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही भोपालपटनम थाना टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान मवेशियों को ले जाते हुए नौ आरोपियों को पकड़ा गया।  पुलिस जांच में आरोपियों के पास पशुओं के स्वामित्व या परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में कुल 171 कृषिक पशु बरामद किए गए। इनमें गाय, बैल और बछड़े शामिल थे। बरामद सभी मवेशियों को नगर पंचायत भोपालपटनम के गौठान में सुरक्षित रखा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में थिपनपल्ली संजीव, हटकर राजू और कटकुरी मजनू तेलंगाना के निवासी हैं। विनोद नारायण झाड़े, व्यक्ति गोडया दुर्गे, व्यक्ति राजीग्या दुर्गे, प्रवीण शंकर दुर्गे और अक्षय अजमेरा महाराष्ट्र के हैं। अशोक गुगलेम बीजापुर, छत्तीसगढ़ का निवासी है। कुल तीन आरोपी तेलंगाना से, पांच महाराष्ट्र से और एक बीजापुर छत्तीसगढ़ से हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धाराओं को भी इसमें शामिल किया गया है। पुलिस ने सभी नौ आरोपियों को न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत किया है।

The post बीजापुर में पशु तस्कर दबोचे गए, 171 मवेशी बरामद… जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तेलंगाना appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button