भिलाई। होली की रात सेक्टर-1 मुर्गा चौक के पास युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फ्लाईओवर के नीचे शव मिलने से आशंका जताई जा रही है कि युवक फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। मामला भट्टी थाना क्षेत्र का है।

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात्रि लगभग 8:00 बजे भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के सेक्टर एक मुर्गा चौक के पास फ्लाइओवर के नीचे एक 20-22 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटनास्थल का मौका निरीक्षण FSL टीम द्वारा किया गया। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मृत्यु फ्लाइओवर से गिरकर दुर्घटना अथवा आत्महत्या से होना पाया गया है शव को पोस्टमार्टम हेतु सुपेला अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में भिलाई भट्टी थाना में मर्ग कायम कर पहचान किए जाने की कार्रवाई एवं जांच की जा रही है।
The post होली की रात भिलाई में मिली युवक की संदिग्ध लाश, मृतक की पहचान नहीं…. जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.




