रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रूम नंबर 8 की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। यह कक्ष आंग्ल अभिलेख कोष्ठ कक्ष के रूप में उपयोग होता था, जिसमें पुराने कर्मचारियों का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड रखा गया था। सुबह अचानक तेज आवाज के साथ छत का बड़ा हिस्सा नीचे गिरा और कमरे में धूल का गुबार फैल गया। हादसे के समय छुट्टी का दिन होने के कारण वहां कोई कर्मचारी और लोग मौजूद नहीं थे। जिससे जनहानि नहीं हुई। छत गिरने से कमरे में रखी कई महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें मलबे और धूल में दब गईं।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक-8 की छत अचानक गिर गई। यह हादसा एंग्लो अभिलेख कोष्ठ के कक्ष में हुआ है। यह भवन अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ है। घटना के बाद मौके पर अधिकारी और स्टाफ पहुंचे और मलबे को हटाने के साथ-साथ गिरा हुआ रिकॉर्ड भी सुरक्षित किया जा रहा है। प्रशासन ने फिलहाल कमरे को सील कर दिया है। मलबा हटाने का काम जारी है। रविवार की छुट्टी होने की वजह से ऑफिस में कोई मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
The post रायपुर कलेक्ट्रेट में हादसा, भर-भराकर गिरी छत… मचा हड़कंप appeared first on ShreeKanchanpath.



