देश दुनिया

18 लाख से बनेगा स्कूल का नया भवन

बरौल | बरौल के ग्राम कसकेला में माध्यमिक शाला के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय भवन निर्माण के लिए 18 लाख 60 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर जिला खनिज न्यास मद से जनहित को ध्यान में रखते हुए राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि नया भवन गांव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और भटगांव विधानसभा क्षेत्र में निरंतर निर्माण कार्य जारी हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेन्द्र सिंह देव (जिला पंचायत सदस्य), जयादेवी (सरपंच), संतलाल प्रजापति (मंडल महामंत्री) एवं जगरेलाल यादव (उपाध्यक्ष) सहित राकेश यादव, रामनरेश यादव, सुखलाल राजवाड़े, जमुना यादव, बसंता यादव, पारस राजवाड़े, रामचरण, सियाराम यादव, रूपनारायण सिंह, रवि यादव, संजय विश्वकर्मा, भोला राजवाड़े, आदित्य यादव, राहुल, विकास सिंह, धनि विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button