Blog

होलिका दहन की रात भिलाई में मर्डर, शराब पीने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या

नशे में बहस के बाद सिर पर लोहे के पाइप से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। देर रात यह वारदात जामुल के रावण भाठा में हुई। नशे की हालत में बहस के बाद आरोपी चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजे के सिर पर कईं बार वार किया। जामुल थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक हेमंत साहू ( 19 वर्ष ) है। वहीं आरोपी आशीष साहू ( 25 वर्ष ) रावण भाठा जामुल का रहने वाला है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

होली के अवसर पर एक साथ शराब पीने बैठे चाचा और भतीजे के बीच नशे की हालत में उपजा बहस खूनी वारदात में तब्दील हो गया। यह वारदात 2 मार्च की रात में जामुल नगर के रावण भाठा में हुई। थाने को 11:30 बजे इस वारदात की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक चाचा-भतीजे के बीच शराब सेवन को लेकर हुआ विवाद  हत्या का कारण बन गया। घटना के पश्चात फरार आरोपी आशीष साहू को 10 घंटे के भीतर घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। रावण भाठा जामुल निवासी हेमंत साहू के हत्या की सूचना पर थाना जामुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। जांच में पाया गया कि मृतक हेमंत साहू एवं उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आशीष द्वारा लोहे के पाइप से मृतक के सिर के पीछे बार-बार प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

मृतक की माता श्रीमती ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में धारा 103 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना उपरांत आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी एवं घेराबंदी कर आज 3 मार्च को घटना के 10 घंटे से कम समय के भीतर आरोपी आशीष साहू को जामुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। इसि कार्यवाही में थाना जामुल प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि महफूज खान, सउनि बेनी सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, ललित साहू, महात्मा साहू, तोषण चन्द्राकर, फराज खान, अतुल सिंह, चंदन सिंह, नरेश यादव तथा एसीसीयू टीम की सक्रिय भूमिका रही।

The post होलिका दहन की रात भिलाई में मर्डर, शराब पीने को लेकर हुए विवाद में चाचा ने की भतीजे की हत्या appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button