छत्तीसगढ़

आवागमन में बाधित अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने हटाया

शहर के विभिन्न स्थानों में कुछ व्यवसायियों व नागरिकों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने तथा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा व पसरा लगाने एवं मलमा रखने वालों को समझाईश देने का काम जारी है। गठित दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर समझाईश देकर हटाने की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही के तहत शुक्रवार को अतिक्रमण दस्ता पुराना बस स्टैण्ड चौक, भगत सिंह चौक एवं ठा.प्यारेलाल सिंह चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। पुराना बस स्टैण्ड चौक, फ्लाई ओव्हर के अंदर सर्विस रोड में ठेला रखने पर आवागमन बाधित होने के आधार पर 3 ठेला हटाए। इसी प्रकार भगत सिंह चौक में नाली के उपर किए अतिक्रमण को तोड़ा गया। ठा.प्यारेलाल चौक तिराहा के रोड में लगे फल दुकान को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button