- जिला पंचायत सभागार में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने ग्रामीण विकास से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), बिहान योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित कार्यों की योजनावार समीक्षा की गई।
- कलेक्टर ने कहा कि जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहे हैं, उनके प्रकरणों की ब्लॉकवार समीक्षा कर एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने की कार्ययोजना तैयार की जाए। जरूरतमंद परिवारों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनरेगा की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने श्रमिकों की अधिकतम भागीदारी करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों को अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें नियमित रोजगार उपलब्ध कराने कहा। कार्यस्थलों पर पर्याप्त संख्या में श्रमिक उपस्थित रहें और भुगतान समय पर हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण आधारभूत संरचना को भी मजबूत किया जाना चाहिए तथा कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
- फीकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट के संचालन में देरी पर नाराजगी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत फीकल स्लज मैनेजमेंट यूनिट के संचालन में देरी पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्लांट शीघ्र प्रारंभ करने और स्लज निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। साथ ही खुले में अपशिष्ट फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पदमाकर, उप संचालक जिला पंचायत देसाई, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0 2,500 1 minute read





