इधर, एमसीएक्स पर गोल्ड में 0.58 फीसदी की मामूली गिरावट आई। कीमत 900 रुपए गिरकर 1,54,861 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई।
इस दौरान सोने का हाई लेवल 1,57,185 रुपए (gold rate today) और लो लेवल 1,54,546 रुपए रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,55,761 रुपए पर क्लोज हुआ था।
सोना टूटने के पीछे क्या है वजह?
सोने में यह गिरावट तब आई, जब दिन भर की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई। इस गिरावट के पीछे क्या कारण है? केडिया एडवाइजरी के मुताबकि सोना जनवरी के आखिर में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब करेक्शन में है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स से संकेत मिला कि नीति-निर्माताओं में आगे की ब्याज दर कटौती को लेकर मतभेद है। कुछ अधिकारी अतिरिक्त कटौती पर रोक चाहते हैं, जबकि कुछ का मानना है कि अगर महंगाई काबू में आती है तो ढील दोबारा शुरू हो सकती है।
कुछ सदस्यों ने जरूरत पड़ने पर दरें बढ़ाने की संभावना भी जताई। इसके बाद ट्रेडर्स ने इस साल कई बार दर कटौती की उम्मीदें घटा दीं। अब बाजार की नजर अमेरिकी GDP और PCE महंगाई डेटा पर है, जो आगे की दिशा तय करेगा।
आगे क्या: सोना सस्ता होगा या महंगा?
एक्सपर्ट्स की मानें तो सोना फिलहाल फेड की अनिश्चितता, डॉलर की मजबूती और कमजोर शॉर्ट-टर्म डिमांड के बीच झूल रहा है। वहीं चांदी, इंडस्ट्रियल और सेफ-हेवन दोनों फैक्टर से सपोर्ट पा रही है।
अब असली गेम अमेरिकी महंगाई और ग्रोथ डेटा तय करेंगे। अगर महंगाई नरम पड़ी तो दर कटौती की उम्मीदें फिर मजबूत हो सकती हैं और तब सोना-चांदी में नई चाल देखने को मिल सकती है।