भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बीएसपी कर्मी के घर में घुसकर हमला करने की वारदात सामने आई है। सेक्टर-8 स्थित बीएसपी के मकान में रहने वाले खेड़ूराम देवांगन और उनकी दो बेटियों पर पड़ोस के नाबालिग ने रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 8 में हुई। बताया जा रहा है कि एक नाबालिग युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले बीएसपी कर्मी खेड़ूराम देवांगन के घर में जबरन घुस गया। इसके बाद उसने खेड़ूराम और उनकी दो बेटियों, गरिमा और लिपिका, पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर युवक तीनों को गंभीर अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बीएसपी कर्मी खेड़ूराम देवांगन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनके सिर पर 16 टांके लगे हैं। उनकी दोनों बेटियों, गरिमा और लिपिका, को भी सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमला करने वाले सनकी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
The post बीएसपी कर्मी के घर में घुसकर हमला, बदमाश ने रॉड से किया वार, आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.




