Blog

CG Crime : बेटी ने पिता को हसिए से काट डाला, शराब के नशे में कर रहा था विवाद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बेटी ने अपने पिता की हसिया से वार कर हत्या कर दी। घटना जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती का है। हत्या के बाद बेटी खुद बाहर निकली और पास पड़ोस व रिश्तेदारों को बताया कि उसने पिता की हत्या कर दी जाकर देख लें। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार केवट (55) अपने परिवार के साथ रलिया में रहते थे। पिछले आठ वर्षों से उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा के आदिले चौक में अलग रह रही थीं। बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं और एक पढ़ाई कर रही है। सोमवार को अशोक केवट की पत्नी और तीनों बेटियां किसी काम से रलिया गांव आई हुई थीं। एक बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके कारण वे वहीं रुकी हुई थीं। सोमवार की देर रात, बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) और पिता अशोक केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर में रखे हसिये से पिता के गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद गीता खुद घर से बाहर आकर रिश्तेदारों को बताने लगी कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि अशोक केवट आदतन शराबी थे और उनकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चे उनसे अलग रहते थे। मृतक अशोक अक्सर अपनी मां और बेटी के चरित्र पर भी सवाल उठाते थे, जिससे वे परेशान थीं। आशंका जताई जा रही है सोमवार की रात को भी अशोक शराब के नशे में था और बेटी से विवाद कर रहा था। हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The post CG Crime : बेटी ने पिता को हसिए से काट डाला, शराब के नशे में कर रहा था विवाद appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button