रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनीयर वुमेंस वनडे किकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम ने एक और धमाकेदार जीत दर्ज की। रविवार को छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मैच बडौदरा के मैदान में उत्तराखंड टीम के विरुद्ध खेला गया। इस मैच में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 4 विकेट से हराया।
छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 234 रन बनाये। उत्तराखंड की ओर से राघवी ने 77 रन तथा इंद्राणी ने 43 रन बनाये। उनके अतिरिक्त कंचन ने 40 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से उर्मिला हरीना ने 3 विकेट तथा महक ने 2 विकेट प्राप्त किया।
235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 49.5 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाकर मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने नाबाद 94 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अतिरिक्त शील्पा साहु ने 51 रन तथा प्रीती यादव ने 35 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से नीलम ने 3 तथा कनीका ने 2 विकेट प्राप्त किए।
The post सीनियर वुमेंस वनडे किकेट में छत्तीसगढ़ की एक और जीत, उत्तराखंड को 4 विकेट से हराया appeared first on ShreeKanchanpath.



