Blog

अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह

रायपुर। खैरागढ़ के फुटबॉल खिलाड़ी अथर्व सिंह का चयन अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस उपलब्धि पर बुधवार को वेसलियन स्कूल, खैरागढ़ में आयोजित समारोह में अथर्व के साथ उनके पिता श्री अभिलेख सिंह और माता  नीलू सिंह को भी सम्मानित किया गया।समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अथर्व के चयन से खैरागढ़-छुईखदान- गंडई जिला सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। उन्होंने अथर्व को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

The post अंडमान-निकोबार में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे खैरागढ़ के अथर्व सिंह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button