Blog

सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटा, बचाव में जुटे इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग घायल

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। मेले के झूला ग्राउंड में सुनामी झूला एक तरफ से टूटकर गिर गया। झूले पर 15 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 13 लोग घायल हो गए जबकि बचाव कार्य के दौरान पलवल पुलिस लाइन में तैनात 27वीं एचएपी के निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि झूला ऊपर-नीचे चल रहा था तभी एक तरफ का हिस्सा टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे झूले में बैठे लोग घबराकर नीचे उतरने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आसपास खड़े लोग मदद के लिए दौड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षा बल भी तुरंत सक्रिय हो गया। इसी दौरान झूला दूसरी बार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए जिनमें निरीक्षक जगदीश के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई। इससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया।

The post सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटा, बचाव में जुटे इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग घायल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button