दंतेवाड़ा। कार्यालय जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार निशुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत संचालित गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों के कक्षा-पहली का 25 प्रतिशत सीट, बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) परिवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अनाथ, 40 प्रतिशत दिव्यांग तथा एचआईवी पॉजिटिव लोगों के लिए आरक्षित रखी गयी है। जिसमें सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू हो जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन हेतु उपरोक्त वर्गो में आने वाले व्यक्ति आरटीई के वेबसाइट पर जाकर भर सकते है। यदि इसके अलावा आम जनों से अनुरोध किया गया है कि यदि उनके आसपास ऐसे परिवार हो तो वे उन तक इस योजना की जानकारी पहुँचाए, ताकि इस योजना का लाभ उन्हें मिल सकें।
इसके लिए वर्गीकृत परिवारों को सभी सम्बन्धित दस्तावेज जैसे कि जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा जिस वर्ग में आते हैं उससे संबंधित प्रमाण पत्र जैसे अंत्योदय राशन कार्ड, बीपीएल. सर्वे सूची, जाति प्रमाण पत्र या मेडिकल प्रमाण पत्र आदि आवेदन करने से पूर्व तैयार रखने का आग्रह किया गया हैं। इसके अलावा शिक्षा के अधिकार से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आमजन इंडस एक्शन के हेल्पलाइन नंबर 011-411-32689 में मिस कॉल कर सकते है।
The post प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन appeared first on ShreeKanchanpath.


