Blog

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

शेफाली वर्मा ने एक बार फिर खेली अक्रामक पारी, जीत की लगाई हैट्रिक

रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी-20 में 92 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। भारत के लिए शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर ने फिफ्टी लगाई। शेफाली ने 37 गेंदों पर 69 रनों की अक्रामक पारी खेली। वहीं पूर्व कप्तान हरमनप्रीत 41 गेंदों पर 91 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में नंदनी शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। मंगलवार को भारत ने घर पर सबसे बड़ी टी-20 जीत दर्ज की। इस जीत के साथ स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपनी पहली सीरीज भी जीत ली।

Oct 26 316

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 54 रन जोड़े। अनुष्का ने 20 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए। इसके बाद निकी प्रसाद नौ रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने रन गति पर असर नहीं पड़ने दिया। शेफाली और हरमनप्रीत की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे की ओर से बिलव्ड बिजा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई मकुशा और न्याशा ग्वानजुरा को एक-एक विकेट मिला।

217 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। केलिस नधलोवु पहली ही गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद शार्न मायर्स और बेलव्ड बीजा ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। मायर्स ने 49 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि बीजा ने 50 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। मायर्स की पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वह 14.3 ओवर में 94 रन के स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद जिम्बाब्वे की रन गति धीमी हो गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। बीजा भी 19वें ओवर में आउट हो गईं। उन्होंने 5 चौके लगाए थे, लेकिन छक्का नहीं लगा सकीं। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी। भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा, निकी प्रसाद, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को एक-एक विकेट मिला। नंदनी ने आखिरी ओवर में बीजा और लॉरिन फिरी को आउट किया, जिससे जिम्बाब्वे की पारी 124/7 पर समाप्त हुई।

The post रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button