Blog

रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी,  बनाए गए पीएचक्यू में ओएसडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें संविदा नियुक्ति के तहत पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर पदस्थ किया गया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत दी गई है। संविदा सेवा की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी गई है।  बता दें कि वे हाल ही में डीआईजी पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें शासन ने नई जिम्मेदारी दी है।

order2 6985999035180

The post रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी,  बनाए गए पीएचक्यू में ओएसडी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button