रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला क्रिकेटर पलक सिंह ने इतिहास रच दिया है। विमेंस प्रीमीयर लीग (WPL) द्वारा आयोजित स्पीड क्वीन ट्रायल की अंडर 19 श्रेणी में भारत के शीर्ष 3 गेंदबाजों में अपना स्थान बनाया। इसके साथ ही पलक सिंह ने डब्ल्युपीएल अंडर 19 स्पीड क्वीन का खिताब अपने नाम किया। पलक ने 106 की गति से गेंद फेंकी। भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजुमदार ने पलक सिंह को इस उपलब्धि के लिए 1 लाख रुपए का कैस रिवार्ड देकर सम्मानित किया है।
बता दें विमेंस प्रीमीयर लीग लीग (WPL) द्वारा आयोजित स्पीड क्वीन ट्रायल में संपुर्ण देश से कुल 7000 प्रतिभगीयो ने भाग लिया। पलक सिंह ने अंडर 19 श्रेणी में भाग लेते हुये नागपुर में हुये प्रथम राउंड में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये द्वितीय राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में पलक ने 106 किमी प्रति घंटे की गती से गेंदबाजी कर स्पीड क्वीन का पुरस्कार जीता। उनके इस शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हे एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से समस्त अधिकारीयों ने पलक को उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन तथा उपलब्धि हेतु शुभकामनांये दी।
The post Breaking News : छत्तीसगढ़ की गेंदबाज पलक सिंह बनी WPL अंडर 19 स्पीड क्वीन… 106 की गति से फेंकी गेंद appeared first on ShreeKanchanpath.




