Blog

Breaking News : बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा, भाजपा व जदयू 101-101 सीटों पर लडेंगी चुनाव, अन्य सहयोगी दलों को मिली इतनी सीटें

नई दिल्ली। बिहार के विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें दी गई हैं।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को भी छह सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने एक्स पर पोस्ट कर इसे कन्फर्म किया है। उन्होंने लिखा, संगठित व समर्पित एनडीए…आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है।

भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट

Untitled design

उन्होंने आगे लिखा, एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का खुशी से स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।

The post Breaking News : बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा, भाजपा व जदयू 101-101 सीटों पर लडेंगी चुनाव, अन्य सहयोगी दलों को मिली इतनी सीटें appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button