Blog

रजत जयंती महोत्सव : 500 करोड़़ रूपए की लागत से होंगे 28 महत्वपूर्ण सड़कों के कार्य

रायपुर छत्तीसगढ़ गठन के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री विण्णु देव साय के निर्देशन में और लोक निर्माण विभाग मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में आमजन के लिए यातायात और अधिक सुगम बनाने में महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों को कराने स्वीकृति प्रदान की गई है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के 28 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पांच सौ करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है।

राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यो में जिला धमतरी के भोथली मेंढरका मार्ग निर्माण कार्य पुल-पुलिया सहित लम्बाई 3 किलोमीटर के कार्य के लिए 5 करोड़ 64 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार धमतरी के मेघा से खैरझिटी मार्ग लम्बाई 3.50 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ 39 लाख 64 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

जिला सूरजपुर के अंतर्गत बिशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग (एस.एच-16) के सुदृढ़ीकरण एवं मजबूती कार्य के लिए 32 करोड़ 24 लाख 47 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर के अंतर्गत जमदेई से पोतका मार्ग पर रेहण्ड नदी तक मार्ग निमार्ण कार्य के लिए 6 करोड़ 15 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। बेमेतरा जिले के अंतर्गत देवकर साजा खम्हरिया मार्ग लम्बाई 31.60 किलोमीटर के लिए 31 करोड़ 11 लाख 43 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

इसी प्रकार से बेरला से कोदवा देवरबीजा करमू मार्ग लम्बाई 22 किलोमीटर के लेन मजबूतीकरण कार्य के लिए 15 करोड़ 94 लाख एक हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार बहिंगा तिवरैया सिमगा पहुंच मार्ग लम्बाई 12 किलोमीटर के निर्माण कार्य के लिए 11 करोड़ 81 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के कामेश्वर नगर रामचन्द्रपुर-लुरगी मार्ग के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य 48 किलोमीटर के लिए 25 करोड़ 68 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से सनावल मार्ग के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य 35 किलोमीटर के लिए 9 करोड़ 16 लाख 21 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार परसवार से चलगली उन्नयन मार्ग लम्बाई  18 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 38 करोड़ 80 लाख  48 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

जशपुर जिले के अंतर्गत विकासखण्ड कांसाबेल के गड़ैरटोली से जामुण्डा-कटंगखार पहुंच मार्ग लम्बाई 4.50 किलोमीटर पुल-पुलियों सहित निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 62 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला मुंगेली के सल्फा मोतिपुर धुमा अमलडीह मार्ग 22.50 किलोमीटर मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के लिए 45 करोड़ 25 लाख 66 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला कांकेर के चारामा कोरर से गिधाली-रतेडीह-कुर्रूटोला  पहुँच मार्ग पुल-पुलिया सहित लम्बाई 6 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ 17 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। अंतागढ़-बेड़मा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य के लिए 24 करोड़ 69 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार कांकेर के बासनवाही-टंहकापार मार्ग के 3/8 किलोमीटर पर महानदी पर सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 28 करोड़ 6 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

जिला मेनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पाराडोल से मेरो मार्ग पर कौड़ीया नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 96 लाख 53 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। पाराडोल से तेन्दुडांड मार्ग पर हसदेव नदी पर पुल निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 18 लाख 8 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार बेलबहरा से लालपुर पहुंच मार्ग पर सुखाड़ नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 11 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला राजनांदगांव विकासखण्ड छुरिया के बैरागीभेंड़ी से भोलापुर पहुंच मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 13 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला बलौदाबाजार के छछानपैरी से कुम्हारी तक पहुंच मार्ग लम्बाई 3 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 48 लाख 47 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

जिला सरगुजा के सोनतराई मैनपाट मार्ग लम्बाई 28 किलोमीटर मजबूतीकरण एवं सौन्दर्यकरण कार्य के लिए 26 करोड़ 33 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। सरगुजा के अम्बिकापुर के गांधीचौक से रेलवे स्टेशन तक 4 लेन चौड़ीकरण लम्बाई 5 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 61 करोड़ 34 लाख  7 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार सरगुजा के कोरंधा से पसेना तक लम्बाई 4 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 92 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के बसंतपुर कारियाम मार्ग लम्बाई 15 किलोमीटर मजबूतीकरण कार्य के लिए 9 करोड़ 26 लाख 47 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। रायपुर जिले के गोढ़ी-तोड़गांव-बड़गांव लम्बाई 4 किलोमीटर मजबूतीकरण, चौड़ीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए 21 करोड़ 55 लाख 97 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला दुर्ग के सेलुद जामगांव रानीतराई मार्ग लम्बाई 40.52किलोमीटर का डामर नवीनीकरण कार्य के लिए 11 करोड़ 71 लाख 63 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला सक्ती के छुहीपाली से कटेकोनी बड़े-कर्राखई-ठाकुरपाली से सेमराडीह तक सड़क लम्बाई 12 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 15 करोड़ 29 लाख 67 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। बिलासपुर के कोनी मोपका बायपास मार्ग लम्बाई 13.40 किलोमीटर फोरलेन निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ 51 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इन मार्गों के कार्य क्षेत्रीय लोगो के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।

The post रजत जयंती महोत्सव : 500 करोड़़ रूपए की लागत से होंगे 28 महत्वपूर्ण सड़कों के कार्य appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button