देश दुनिया

वन कर्मियों ने माध्यमिक परीक्षार्थियों को हूटर बजाकर सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया

खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिले के जंगल महल इलाके में माध्यमिक परीक्षा के प्रथम दिन हाथी प्रभावित इलाकों में पुलिस की मौजूदगी में एरावत गाड़ी से हूटर सायरन बजाते हुये वन कर्मियों ने माध्यमिक परीक्षार्थियों को सुरक्षित परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया। मालूम हो कि मेदिनीपुर ग्रामीण के जंगल महल इलाके गुड़गुड़ीपाल, नयाग्राम सहित कई इलाके हाथी प्रभावित इलाके के रुप में चिंहित है। माध्यमिक परीक्षा के दौरान माध्यमिक परीक्षार्थी सुरक्षित तरीके से परीक्षा केन्द्रों में जा सके और परीक्षा देने के बाद अपने अपने घरों तक पहुंच सके, इसके लिये स्थानीय प्रशासन ने वन कर्मियों के साथ साथ पुलिसकर्मियों को भी जंगल महल इलाके में तैनात किया, जिससे इलाके में हाथियों के उत्पात को रोका जा सके। माध्यमिक परीक्षार्थी निडर और बेफ्रिक होकर माध्यमिक परीक्षा दे सकें। इसके लिए एरावत नामक गाड़ी का बंदोबस्त किया किया। जंगल महल के हाथी प्रभावित इलाके में एरावत गाड़ी हूटर सायरन बजाकर सुरक्षित तरीके से माध्यमिक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र तक ले जाते हुये और परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी को वापस उनके निवास स्थान इलाके में लाते हुये दिखाई पड़ी। वहीं एरावत गाड़ी से परीक्षा केन्द्र में जाने वाले परीक्षार्थी एक और जहां बेखौफ दिखाई पड़े

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button