Blog

CG Crime : गर्लफ्रेंड का गला रेतकर प्रेमी ने खुद की ली जान, कोरबा में सनसनी खेज वारदात… जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया और खुद का भी गला रेत लिया। इस घटना में युवती की जहां हालत गंभीर हैं वहीं युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 को सूचना मिली कि उरगा थाना क्षेत्र के एक पुल के नीचे युवक युवती खून से लथपथ पड़े हैं। पुलिस लोकेशन के अनुसार पहुंची तो युवक मृत अवस्था में पड़ा था और युवती गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक युवती दोनों प्रेम प्रसंग में थे। विवाद के बाद युवक ने युवती का गला रेता और खुद का गला भी रेत लिया।

घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है। वहीं, मृत युवक शुभम नायडू भी बिलासपुर का निवासी है और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार रात से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे, जिसके बाद यह घटना हुई। उरगा पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया है कि युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पहले ही पुलिस को दे दी थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

The post CG Crime : गर्लफ्रेंड का गला रेतकर प्रेमी ने खुद की ली जान, कोरबा में सनसनी खेज वारदात… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button