दुर्ग। मोहन नगर थानख क्षेत्र में म्यूल अकाउंट होल्डर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के समन्वय से की गई कार्रवाई के दौरान22 बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। म्यूल अकाउंट के जरिए 10 लाख 67 हजार 665 रुपए की साइबर ठगी का खुलासा किया गया।
दरअसल भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) के अंतर्गत “समन्वय पोर्टल” से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना अनुसार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से अर्जित राशि के लेन–देन के लिए किया जाना पाया गया। विवेचना के दौरान उक्त बैंक खातों के माध्यम से कुल 10,67,665/- की राशि का साइबर अपराध से प्राप्त होना प्रमाणित पाया गया।
पुलिस जांच में पाया गया कि खाताधारकों द्वारा जानबूझकर अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए गए, जिनका उपयोग विभिन्न प्रकरणों में ठगी की राशि के स्थानांतरण हेतु किया गया। प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 593/2025 अंतर्गत धारा 317(2), 317(4), 318(4), 111(3), 61 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान 16 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। शेष आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों और एसीसीयू के अधिकारी द्वारा तकनीकी विश्लेषण, समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, ओटीपी अथवा मोबाइल बैंकिंग विवरण किसी भी व्यक्ति को न दें। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल रिपोर्ट साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी थाना में दें। साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पकड़े गए आरोपियों में यह हैं शामिल
- वरुण यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कोहका
- रितेश सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी कचना रोड, उतई
- निखिल खत्री, उम्र 22 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, दुर्ग
- मनीष साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी आजाद चौक, सुपेला
- राहुल यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शक्ति नगर, सुपेला
- पंकज वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
- अंकुर सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई
- शशांक सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, उतई
- राजू सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड–11, दुर्ग
- राहुल कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
- उज्जवल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड–01, दुर्ग
- दीपक टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड–53, दुर्ग
- बबलू बलाई, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कोमा, उतई
- रामकुमार राठौर, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड–34, दुर्ग
- राकेश सेन, उम्र 58 वर्ष, निवासी इंदिरा मार्केट, दुर्ग
- राम डंडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुम्हारी, दुर्ग
The post म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी : 22 खातों से हो रहा था लेनदेन… 16 आरोपी पकड़ाए appeared first on ShreeKanchanpath.




