देश दुनिया

भारत की पहली ‘जंबो ट्रेन’ ने रच दिया था इतिहास, उत्तर से दक्षिण के बीच शुरू हुई थी रेल क्रांति

नई दिल्ली: देश और दुनिया में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज है। इसी दिन 1979 में भारत की पहली “जंबो ट्रेन” (डबल-हेडेड) के रूप में प्रसिद्ध, तमिलनाडु एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया था। यह देश की पहली ऐसी यात्री ट्रेन थी, जिसे दो इंजनों के साथ 21 डिब्बों के साथ चलाया गया था। इसने नई दिल्ली से मद्रास (अब चेन्नई) के बीच 2,188 किलोमीटर की दूरी तय की थी, जो उस समय के लिए एक मील का पत्थर था।

तमिलनाडु एक्सप्रेस का इतिहास

1982 के एशियाई खेलों से पहले इसे सप्ताह में चार बार और बाद में दैनिक कर दिया गया पहले यह डब्लूडीएम 2 (WDM 2) लोकोमोटिव द्वारा चलती थी, लेकिन बाद में मार्ग के विद्युतीकरण (चेन्नई-विजयवाड़ा) के बाद इसे इलेक्ट्रिक इंजन मिले। इस ट्रेन ने दक्षिण भारत को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़कर लंबी दूरी की यात्रा में क्रांति ला दी और ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (GT Express) के बाद यह दूसरा प्रमुख संपर्क बनी।

इन स्टेशनों को करती है क्रॉस

तमिलनाडु एक्सप्रेस चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली तक चलती है और विजयवाड़ा, नागपुर, भोपाल, ग्वालियर और आगरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है। यह ट्रेन उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सीधा संबंध स्थापित कर 47 से अधिक वर्षों से यात्रियों को सुरक्षित और तेज यात्रा सेवा प्रदान कर रही है। यह सफर लगभग 32 घंटे में पूरा करती है। औसत गति 70 किमी/घंटा (43 मील प्रति घंटा) है । जंबो ट्रेन (Jumbo Train) का मतलब आमतौर पर दो या दो से अधिक इंजनों वाली बहुत लंबी और भारी मालगाड़ी या पैसेंजर ट्रेन से होता था। यह ट्रेन 21 से 22 डिब्बों को अपने साथ खींकर ले जाती है। इसमें 2 इंजिन लगे होते हैं।

29 जनवरी का कुछ और इतिहास

  • 1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।
  • 1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
  • 1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।
  • 1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।
  • 1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।
  • 1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
  • 1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
  • 1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
  • 1994 : भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।
  • 1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
  • 2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।
  • 2020 : यूरोपीय संघ से ब्रिटेन की विदाई के लिए ईयू की संसद ने ब्रेक्जिट समझौतों को मंज़ूरी दी।
  • 2023 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी अंडर-19 टी20 विश्व कप चैम्पियन। 2023 : पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
  • 2024: एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच के माध्यम से घोषणा की कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक ने पहली बार किसी व्यक्ति में ‘मस्तिष्क-पढ़ने’ वाला उपकरण प्रत्यारोपित किया है।
  • 2025 : अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर रात्रि दृष्टि क्षमता का परीक्षण करने के लिए उड़ते हुए यात्री विमान से टकराया, विमान के सभी 67 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button