छत्तीसगढ़

पायलट प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को दी गई मृदा स्वास्थ्य की वैज्ञानिक जानकारी*

*पायलट प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को दी गई मृदा स्वास्थ्य की वैज्ञानिक जानकारी*

कवर्धा,  जनवरी 2026। कृषि विभाग द्वारा “पायलट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल सॉयल हेल्थ” कार्यक्रम का आयोजन 27 जनवरी को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पोड़ी तथा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पंडरिया में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं वैज्ञानिक खेती की बुनियादी जानकारी से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री बी.एस. परिहार तथा श्री सी.पी. रहंगडाले ने विद्यार्थियों को सॉयल हेल्थ कार्ड के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मृदा नमूना संग्रहण की विधि, नमूनों का विश्लेषण, सॉयल हेल्थ कार्ड प्रिंटिंग, संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग तथा उपयुक्त फसल चयन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि मृदा में जैविक खाद और संतुलित उर्वरकों का उपयोग कर खेती की लागत को कम करते हुए उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि मृदा परीक्षण के आधार पर ही फसल चयन और पोषक तत्व प्रबंधन किया जाना चाहिए। कृषि विभाग से डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा स्कूल सॉयल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रयोगशाला तकनीशियन श्रीमती कृति सलूजा एवं सुश्री जानकी पैकरा ने विद्यार्थियों को मृदा नमूना विश्लेषण का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मृदा पीएच परीक्षण सहित 12 विभिन्न मृदा पैरामीटर की जांच की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे बच्चों को वैज्ञानिक पद्धति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ कृषि विषय पर संवाद भी किया गया, जिसमें मृदा परीक्षण के महत्व और कबीरधाम जिले की भौगोलिक मृदा संरचना पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और वैज्ञानिकों ने उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पोड़ी के प्राचार्य श्री संजय गुप्ता एवं पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पंडरिया के प्राचार्य श्री विकास शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंडरिया श्री एल.एस. जमरे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री सौरभ झा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button