जीपीएम। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के मरवाही में दुनिया का सबसे बेखौफ जानवर हनी बैजर की हलचल दिखाई दी। मरवाही वन मंडल के अंतर्गत उसाड़ गांव से लगे नयाटोला इलाके में मंगलवार की शाम को हनी बैजर देखा गया जो चर्चा का विषय बन गया। अलग प्रकार के जानवर को देख ग्रमीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
हनी बैजर के गांव के समीप दिखाई देने पर ग्रामीणों में भय का माहौल भी दिखा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक हनी बैजर का रेस्क्यू किया। उसे सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। मरवाही वन मंडल की डीएफओ ग्रीष्मी चांद ने बताया कि हनी बैजर एक दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है, जो सामान्यतः घने जंगलों में पाया जाता है। यह गांव में कैसे पहुंचा इसकी जांच कराई जा रही है।
The post छत्तीसगढ़ के मरवाही में दिखा बेखौफ जानवर हनी बैजर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू appeared first on ShreeKanchanpath.
