छत्तीसगढ़

सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है-विधायक श्रीमती बोहरा*

*पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने 07 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया*

*सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है-विधायक श्रीमती बोहरा*

कवर्धा,  जनवरी 2026। कबीरधाम जिले के ग्राम रणवीरपुर में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा 07 दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 03 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्रायसायकिल, 02 को सामान्य ट्रायसायकिल, 1 को व्हीलचेयर तथा 1 दिव्यांगजन को बैसाखी प्रदान की गई। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों की गतिशीलता में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भर होकर अपने दैनिक कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे।
विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके जीवन स्तर को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से श्री विनायक सिंह ठाकुर तथा जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से श्री बिजे पटेल उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button