रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुर्व मुख्य सचिव व रिटायर्ड आईएएस अमिताभ जैन को फिर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य सूचना आयोग में अहम नियुक्तियां करते हुए शासन ने पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल रमेन डेका ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।
अमिताभ जैन के अलावा राज्य सूचना आयोग में दो और सूचना आयुक्त के पदों पर नियुक्तियां हुई हैं। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस उमेश कुमार अग्रवाल और सीनियर पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को शामिल किया गया है। राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन और अन्य भत्ते भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के तहत निर्धारित किए जाएंगे। यह अधिसूचना “सूचना का अधिकार (केंद्रीय एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अंतर्गत लागू होगी।

The post रिटायर्ड आईएएस अमिताभ जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुख्य सूचना आयुक्त बनाए गए, आदेश जारी appeared first on ShreeKanchanpath.



