Blog

बीजापुर में तैनात CRPF इंस्पेक्टर ने केबीसी -17 के दूसरे करोड़पति बने, महानायक ने डिनर के लिए बुलाया

बीजापुर। सोनी टीवी के चर्चित शो केबीसी के 17वें सीजन का दूसरा करोड़पति मिल गया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात सीआरपीएफ के इंसपेक्टर बिप्लव बिस्वास ने एक करोड़ रुपए जीते। एक करोड के सवाल चंद सेकंड में उत्तर देकर  बिप्लव बिस्वास ने इतिहास रच दिया। उनकी तेज़ समझ और आत्मविश्वास को देखकर न सिर्फ बिग बी बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए। उनका बुद्धिकौशल देख महानायक व शो के होस्ट अमिताब ने सपरिवार उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया।

मूल रूप से रांची के रहने वाले बिप्लव बिस्वास ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर हॉटसीट तक का सफर तय किया। शो की शुरुआत में ही उन्होंने अमिताभ बच्चन से गले मिलने की इच्छा जताई, जिसे बिग बी ने सहर्ष स्वीकार किया। बातचीत के दौरान बिप्लव ने जंगलों में तैनाती, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और अपने साथी जवानों के बलिदान का भावुक जिक्र किया। खेल के दौरान बिप्लव ने पांच लाख रुपये तक के सभी सवाल बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए। 12.50 लाख के सवाल पर उन्होंने ऑडियंस पोल का सहारा लिया, 25 लाख पर संकेतसूचक लाइफलाइन और 50 लाख के सवाल में 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद जब एक करोड़ का सवाल आया, तो बिप्लव का आत्मविश्वास देखते ही बनता था।

सवाल सुनते ही उन्होंने कहा, मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करूंगा, और सीधे ऑप्शन डी चुन लिया। जवाब बिल्कुल सही निकला और सेकंडों में बिप्लव एक करोड़ रुपये जीत गए। यह पल इतना चौंकाने वाला था कि अमिताभ बच्चन भी अपनी हैरानी छुपा नहीं सके। एक करोड़ रुपये का सवाल था कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? सही जवाब था ‘इसेयर’। बिप्लव ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम तक याद है। बिप्लव की असाधारण जानकारी और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें पूरे परिवार के साथ अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। एक करोड़ की राशि के साथ बिप्लव को एक कार भी मिली है।

The post बीजापुर में तैनात CRPF इंस्पेक्टर ने केबीसी -17 के दूसरे करोड़पति बने, महानायक ने डिनर के लिए बुलाया appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button