अगले 3 दिनों तक हल्की बारिश, कड़ाके की सर्दी और कोहरे की चेतावनी जारी मौसम विभाग की ओर से जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में हल्की बारिश, कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस बदलाव का असर उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के सक्रिय होने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे आगामी एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी और कोहरा की आशंका जताई गई हैं मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जल्दी ही अच्छी खासी सर्दी देखने को मिलने वाली हैं ।
मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है। खासकर हाईवे, एक्सप्रेसवे और रेलवे मार्गों पर यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कई जगहों पर दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है और मौसम विभाग ने। यह भी बताया हैं कि आगे जो आप पिछले काफी समय से सर्दी का इंतजार कर रहे हैं वह इंतजार समाप्त होने वाला हैं और अच्छी सर्दी देखने को मिलेगी जिससे मौसम काफी सुहावना हो जाएगा ।
Weather News Today 2026 हल्की बारिश और सर्दी
हल्की बारिश के कारण ठंड और बढ़ने की आशंका जताई गई है। दिन के तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट संभव है, जबकि रातें और अधिक सर्द हो सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ेगा और साथ ही अच्छी सर्दी हो जाएगी और ठिठुरन भी काफी बढ़ेगी और लोगों को जो एहसास दिसम्बर में सर्दी का नहीं हुआ वह अब होने वाला हैं और जल्दी ही अच्छी सर्दी देखने को मिलेगी ।
Weather News Today 2026 किसानों के लिए सलाह
किसानों के लिए मौसम विभाग ने सलाह जारी की है कि वे फसलों को कोहरे और नमी से बचाने के उपाय करें। बारिश और अधिक नमी से सरसों, गेहूं और सब्जी की फसलों पर असर पड़ सकता है। वहीं, पशुपालकों को पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उचित इंतजाम करने की सलाह दी गई है ।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह और देर रात बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़े पहनने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।





