पुरई खेल मैदान में बरामद हुआ था महिला का शव, 24 घंटे में खुलासा
भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक दिन पहले मिली महिला की जली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने अंधे कत्ल का मामला सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। शादीशुदा प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के कारण युवती की हत्या कर पेट्रोल व पैरावट के साथ शव का जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि 8 दिसंबर रविवार को सुबह कोटवार ग्राम पुरई केवलदास मानिकपुरी ने थाना उत्तई में सूचना दिया कि पुरई करगाडीह पाउवारा नहर के पास खेल मैदान में एक अज्ञात महिला का पेरा से अधजला शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर एफएसएल टीम, डाग स्क्वाड़, एसीसीयू की टीम व थाना प्रभारी दल बल के साथ मौक पर पहुंचे। पुलिस ने ब्लाईड मर्डर को चुनौती के रूप में लिया।
गुमशुदा की शिकायत से मिला सुराग
एसएसपी ने तत्काल टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस ने सभी थानों से गुम महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि सुपेला निवासी विजय बांधे ने मंगलवार 9 दिसंबर को उर्मिला निषाद की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शव मिलने के एक दिन बाद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस को शक हुआ और विजय बांधे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो विजय बांधे ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर तक वह छिपा नहीं सका और पूरी सच्च्चाई बता दी।
केटरिंग के काम के दौरान हुई थी पहचान
पुलिस की पूछताछ में विजय बांधे ने बताया कि वह केटरिंग का काम करता है। उर्मिला निषाद भी उसके साथ विगत 2-3 साल से केटरिंग का काम करती थी। काम के दौरान इनकी धनिष्ठता हो गयी थी। विजय बांधे शादीशुदा था इसकी पत्नी गर्भवती थी। विजय बांधे को उर्मिला शादी के लिए दबाव बनाती थी जिससे इसका परिवारिक जीवन तनाव में रहता था और आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इनमें पैसों के लेनदेन का विवाद भी होता था। पैसों की बात पर उर्मिला इसे सार्वजानिक रूप से बेइज्जत करती थी और विवाद करती थी जिसमें वह परेशान हो गया था उर्मिला से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया।
सुपेला हार्डवेयर लाइन से खरीदी चापड़
विजय बांधे ने बताया कि उसने सुपेला हार्डवेयर लाईन में धारदार चापड़ खरीदा ओर उमरपोटी पेट्रोल पंप से प्लास्टिक पानी की बोतल में पेट्रोल लिया। रविवार 7 दिसंबर की शाम 7.00 बजे गौतम नगर सुपेला में उर्मिला के घर जाकर उसे पाटन शादी पार्टी के काम में जाना है कहकर लेकर उतई पहुंचा। वहां से मोमोज और चाईनिंज पकौड़ा पैक कराया फिर पुराई में सुनसान नहर के पास मैदान मे ले गया। दोनो ने मोमोस और चाइनीज पकौडा खाया। इस दौरान दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।
चापड़ से गले पर किया वार और लगाई आग
विजय ने पहले ही हत्या की प्लानिंग कर रखी थी और उसने धारदार चापड़ से उर्मिला के गले में वार किया जिसमें वह गिर गई। गिरने पर पुनः वार किया और उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया। आसपास के पैरा को एकत्र कर जलती आग में डाल दिया और मौके से बाईक में अपने गांव करगाड़ीह आ गया। एसएसपी विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मे पुलिस ने चुनौतीपूर्ण अंधे कत्ल का खुलासा व मृतिका का पहचान 24 घंटे में किया है। पुलिस ने आरोपी विजय बांधे में उम्र 24 साल निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
The post Bhilai Breaking : महिला के अधजले शव की गुत्थी सुलझी, शादीशुदा प्रेमी ने की थी युवती की हत्या appeared first on ShreeKanchanpath.



