भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक महिला की जली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुरई गांव के नहर के किनारे खुले मैदान में महिला को मारकर जला दिया गया। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।
उतई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पुरई में नहर किनारे खुले मैदान पर जली अवस्था में शव है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई। शुरुआती जांच में पाया गया है कि महिला की हत्या के बाद शव को पैरावट की मदद से जलाया गया है। फरसा नुमा हथियार से महिला को मारा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल जांच की जा रही है।
The post Breaking News : उतई में महिला की हत्या, शव को पैरावट से जलाकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.




