जगदलपुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर बुधवार को बड़े एनकाउंटर की खबर सामने आ रही है। यह मुठभेड़ दोनों जिलों की सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से जारी है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में पांच से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। वहीं एक जवान के भी शहीद होने की सूचना है। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह दंतेवाड़ा से टीम निकली थी जहां बीजापुर की सीमा भैरमगढ़ के केशकुतुल में DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों को बैकफुट पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी रहने की सूचना है। मुठभेड़ में पांच से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने व एक जवान के शहीद होने की खबर है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आईजी सुंदरराज पी ने अभी तक मुठभेड़ की पुष्टि की है।
The post दंतेवाड़ा- बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ : पांच से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की खबर, एक जवान शहीद appeared first on ShreeKanchanpath.

