Blog

नक्सली हिड़मा व उसकी पत्नी राजे का गृहग्राम पुवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग जुटे

सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में ढेर नक्सली माडवी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के बीच हिड़मा के पैतृक गांव पूवर्ती में  सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान हिड़मा की मां शव से लिपटकर जोर–जोर से विलाप करती रही। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हिड़मा के शव को काले पैंट-शर्ट पहनाकर अंतिम यात्रा निकाली गई, जबकि उसकी पत्नी राजे को लाल जोड़े में पारंपरिक रीति-रिवाज से विदाई दी गई।

परिजनों ने पहले ही शासन–प्रशासन से मांग की थी कि शव गांव में ही अंतिम संस्कार के लिए शव दिया जाये। उनकी मांग पर सहमति देने के बाद दोनों के शव शनिवार देर शाम गांव पहुंचाए गए, जिसके बाद सुबह से ही चारों तरफ के गांवों से लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान चार पांच गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे।

बता दें 18 नवंबर को हुए संयुक्त अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें हिड़मा और उसकी पत्नी राजे भी शामिल थे। माडवी हिड़मा को नक्सल संगठन का सबसे खूंखार नक्सली माना जाता था। 35 वर्ष की उम्र में वह करीब 300 से अधिक हत्याओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा। लगभग दो दशक तक वह नक्सली संगठन की दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी का सक्रिय चेहरा रहा। उसके सिर पर कई राज्यों में मिलाकर करोड़ों का इनाम घोषित था। हिड़मा पर 2010 में हुई दंतेवाड़ा बस हमला, 2013 का झीरम घाटी कांड, कई आईईडी विस्फोट, पुलिस–बलों पर हमले और ग्रामीणों की हत्या सहित सैकड़ों संगीन आरोप थे। राजे भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती थी और कई मामलों में सह-आरोपी थी।

Untitled design

The post नक्सली हिड़मा व उसकी पत्नी राजे का गृहग्राम पुवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग जुटे appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button