Blog

हिडमा के एनकाउंटर के बाद दूसरे दिन 7 नक्सली ढेर, आंध्रप्रदेश के मारेडुमिल्ली 50 माओवादी गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के मोस्टवांटेड नक्सली मडावी हिडमा के एनकाउंटर के बाद भी सुरक्षाबलों का एक्शन थमा नहीं है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में माडवी हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। दूसरे दिन यानी आज बुधवार को भी सात नक्सली ढेर कर दिए गए। साथ ही आंध्र प्रदेश की पुलिस ने कई जिलों में तीन एसजेडसीएम सदस्य समेत 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो एके-47 सहित आठ हथियार बरामद किए हैं।

मिली जानकारी क अनुसार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मारेडुमिल्ली के जंगलों में बुधवार की सुबह छह बजे से मुठभेड़ जारी है। बताया जाता है कि फोर्स ने 18 नवंबर को जिस जगह मुठभेड़ में हिडमा को ढेर किया था, उसी जगह पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। आंध्रप्रदेश की ग्रेहाउंड्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया है। चार पुरुष नक्सली और तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। बताया जा रहा है कि इनमें खूंखार नक्सली देवजी भी शामिल है हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि
जिन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, उनमें नक्सली मेटरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर, सीता, ज्योति और कई अन्य बड़े कैडर के नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा बलों का सर्चिग ऑपरेशन जारी है। मौके से कई महत्वपूर्ण सामग्री, हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। वहीं  बस्तर संभाग के जगरगुंडा, केरलापाल एरिया कमेटी समेत कई सक्रिय नक्सली अरेस्ट किये गये हैं। नक्सली मदन्ना उर्फ जग्गु दादा को भी फोर्स ने दबोचा है। बस्तर इलाके में चर्चित एरिया कमांडर सोड़ी मनीला भी गिरफ्तार हुई है।  पिछले दो दिनों में नक्सल संगठन को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।

Untitled design

The post हिडमा के एनकाउंटर के बाद दूसरे दिन 7 नक्सली ढेर, आंध्रप्रदेश के मारेडुमिल्ली 50 माओवादी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button