बजरंग दल ने थाने का घेराव कर की आरक्षक के गिरफ्तारी की मांग
भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की एक महिला ने यहां पदस्थ एक आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग की लिखा पढ़ी में मदद करने के बदले में पुलिस आरक्षक ने उसकी मां को हम बिस्तर होने का ऑफर दिया। महिला के आरोप लगाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को महिला के पक्ष में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज भिलाई-3 थाने का घेराव कर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के डबरा पारा की रहने वाली बताई जा रही है। महिला के पति के निधन हो चुका है। कुछ दिन पहले पुलिस ने महिला के नाबालिग बेटे पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। महिला का कहना है कि उसने अपने बेटे को छुड़ाने के लिए भिलाई-3 थाने में पदस्थ एक आरक्षक से मदद मांगी। इसके लिए उसने आरक्षक का मोबाइल नंबर लिया और उसे अपना नंबर दिया।
महिला ने आरोप लगाया कि आरक्षक ने बेटे को छुड़ाने के बदले महिला को उसके साथ एक रात बिताने कहा। महिला का यह भी कहना है कि आरक्षक ने एक दिन पहले मंगलवार को सिरसा गेट के पास आने का दबाव बनाया और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। महिला का कहना है कि उसने आरक्षक की डिमांड को यह कहकर मना किया कि उसका पीरियड चल रहा है। महिला का यह भी आरोप है कि उसके ऐसा कहने पर आरक्षक ने उसके प्राइवेट पार्ट को छूकर चेक किया।

इतना होने के बाद पीडित महिला ने इसकी जानकारी बजरंग दल की महिला नेत्री ज्योति शर्मा को दी। जिसके बाद आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने का घेराव कर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। बताया जा रहा है कि बजरंग दल द्वारा वाट्सएप चैटिंग और बातचीत का आडियो पुलिस को सौंपा गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तंवर और टीआई अम्बर सिंह भारद्वाज द्वारा जांच की बात कही गई है।
The post पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग की मां का आरक्षक पर गंभीर आरोप, बेटे की मदद के लिए की यह डिमांड appeared first on ShreeKanchanpath.




