Blog

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण

अम्बिकापुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर 2025 को सरगुजा जिला आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों के सम्बंध में शुक्रवार को सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा एवं पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने स्थल निरीक्षण क़िया। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। कमिश्नर एवं आईजी ने सर्वप्रथम अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया।

उन्होंने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। इस दौरान आईजी ने स्टेडियम से लगे भवनों का सर्वे कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। हेलीपेड स्थल में ग्रीन रुम बनाए जाने, राष्ट्रपति महोदया के आवागमन हेतु निर्धारित गेट, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात गांधी स्टेडियम के आकाशवाणी गेट से निकलकर गांधी चौक होते हुए आवागमन मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में डोम निर्माण का अवलोकन किया गया।

अतिथियों एवं आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था, आगमन एवं निकासी मार्ग, ग्रीन  रूम, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल निर्माण आदि का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्था का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही मैदान की साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कमिश्नर दुग्गा ने सभी कार्यों को निर्धारित समय – सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, किसी प्रकार की लापरवाही ना रहे। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें,दिए गए दायित्वों का गम्भीरता से निर्वहन किया जाए।

Untitled design

The post राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button