पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 10 बजे तक सभी 243 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में एक बार फिर बिहार की जनता का विश्वास भाजपा गठबंधन पर दिख रहा है। यहां एनडीए 162 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। खास बात यह है कि जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। जेडीयू 75 और भाजपा 71 सीटों पर आगे है। एलजेपी 13 सीटों पर आगे हैं। वहीं महागठबंधन 77 सीटों पर सिमट रही है। इसमें भी आरजेडी अकेले 58 सीटों पर आगे है।
बिहार के शुरुआती रुझान में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन में आरजेडी की सहयोगी कांग्रेस पार्टी 15 सीटों पर आगे है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में दो से तीन सीटों परी बढ़त बना रही है जो कि बार बार बदल भी रहा है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार बिहार चुनाव 2 फेज में हुए और 67.10% वोटिंग हुई। ये रिकॉर्ड मतदान रहा। जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा रहा।
The post बिहार में फिर से एनडीए की सरकार, रुझानों में जदयू सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को 162 सीटों पर बढ़त appeared first on ShreeKanchanpath.




