Blog

तांत्रिक पूजा से 1 का 100 करने का झांसा, दुर्ग में महाठग गैंग ने लगाया एक लाख का चूना… महिला सहित तीन गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले की पुलगांव पुलिस ने शहर के एक महाठग गैंग को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस गैंग में शामिल मास्टर माइंड महिला व उसे दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। दरअसल इन लोगों ने दुर्ग के कातुलबोड हरिनगर निवासी रामकुमार जायसवाल से एक लाख रुपए ठग लिए। इन लोगों ने उसे 1 रुपए का 100 रुपए करने का झांसा दिया था। इसके लिए तंत्र पूजा की बात कही थी। फिलहाल इस मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

इस पूरे मामले का रविवार को एएसपी सुखनंदन राठौर ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राम कुमार जायसवाल दुर्ग में अनिल नाम के व्यक्ति के पास ड्राइवरी का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से वह पैसों की तंगी से गुजर रहा था। इसके बाद उसने अपनी परेशानी अपने एक परिचित जामगांव निवासी राजू को बताई और रुपयों की तंगी दूर करने का कुछ समाधान मांगा। राजू ने उसकी परेशानी सुनी और छोटू नाम के व्यक्ति का नंबर दिया और बताया कि यह लोग पूजा-पाठ से 1 रुपए का 100 रुपा करते हैं।

रामकुमार परेशान तो था और वह चाहता था कि उसके पैसे सौ गुना हो पाए। इसके बाद उसने छोटू से संपर्क किया। छोटू मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और उसने एक महिला का नंबर रामकुमार को दिया। राम कुमार ने जब महिला से बात की तो उसने अपना नाम मंदा पासवान निवासी मारेगांव जिला यवतमाल महाराष्ट्र बताया। मंदा पासवान ने रामकुमार को विश्वास दिलाया कि उन लोगों ने पूजा पाठ से कई लोगों को उनके पैसे 100 गुना करके दिए हैं। रामकुमार उसके झांसे में आ गया।

Untitled design

मंदा पासवान ने रामकुमार से 11 लाख रुपए को 100 गुना यानी 11 करोड़ रुपए करने और दुर्ग पहुंचकर संपर्क करने करी बात कही। इसके बाद 1 नवंबर यानी शनिवार शाम 6:00 बजे मंदा पासवान ने रामकुमार को फोन किया और उसे दुर्ग बस स्टैण्ड के पास बुलायास। जब रामकुमार उसे लेने बस स्टैण्ड गया तो देखा कि वह सफेद रंग की आरटीका कार क्रमांक MH35 AG 4487 से उतरी। उसमें दो व्यक्ति और बैठे थे। रामकुमार ने अपने मालिक अनिल से 1 लाख रुपए लिए और पूजा पाठ का स्थल तय किया।

राम कुमार के मालिक का एक ट्रेनिंग सेंटर डीमार्ट के पास है तो वहीं पर पूजा पाठ करने की बात तय हुई। रामकुमार मंदा पासवान को लेकर वहां गया। मंदा पासवान को पुजा करने के लिए मैने दो मटका चावल आटा नींबू,अन्य सामान तथा 500-500 रुपए के दो बंडल कुल एक लाख रुपए पूजा करने दिया। मंदा पासवान को लगभग रात्रि 8.00 बजे पूजा शुरू करनी थी। पूजा शुरू करने से पहले मंदा पासवान ने कहा कि वह सिंदूर लाना भूल गई तो रामकुमार सिंदूर लेने चला गया। वापस लौटा तो वहां कोई नहीं था।

इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी और फिर पुलगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने कार का नंबर, महिला का नाम व उसका मोबाइल नंबर बताया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र पासिंग अर्टिगा कार को ढूंढने लगे। जल्द ही पुलिस को एमएच पासिंग आर्टिगा कार मिल गई और उसमें महिला व दो पुरुष मिले। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मंदा पासवान बताया। उसने बताया कि उसने अपने सहयोगियों अमरदीप व संजय विलास के साथ मिलकर पूजा पाठ से रुपए 100 गुना करने का झांसा देकर ठगी की।

The post तांत्रिक पूजा से 1 का 100 करने का झांसा, दुर्ग में महाठग गैंग ने लगाया एक लाख का चूना… महिला सहित तीन गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button