देश दुनिया

अगले 12 घंटे में इन 10 राज्यों में ओलावृष्टि के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देशभर में इस समय बेमौसम बारिश का संकट मंडरा रहा है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भी बेमौसम बारिश हुई है। देश के कई राज्यों के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई है। कई जिलों में फसलों और बगीचों के नुकसान के कारण किसान परेशान हैं। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। कई प्रदेशों में बेमौसम बारिश का संकट आज रविवार को भी बरकरार है। आईएमडी ने अगले 72 घंटों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

देश में मौसम का मिज़ाज़:

पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ गया है।

विदर्भ,रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में तेज गर्मी का प्रकोप देखा गया है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भी ऐसी ही गर्मी महसूस की गई।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश:

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों तक देश के कई राज्य जैसे मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। ऐसे में अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखने को मिलेगी। आईएमडी ने कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश की भी भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश सहित प्रदेश में बेमौसम बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button